हल्द्वानी, अक्टूबर 11 -- Haldwani News: - पानी की गुणवत्ता ठीक किए बिना सप्लाई शुरू करने पर लोगों के लिए खतरा -फोटो--

दुर्गा कॉलोनी के पानी में मानक से अधिक टर्बिडिटी हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। तल्ली बमौरी वार्ड 9 की दुर्गा कॉलोनी में लाइन से मिल रहा पेयजल सीधे पीने लायक नहीं है। जल संस्थान की जांच रिपोर्ट में टर्बिडिटी (मटमैलापन) ज्यादा मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। शिकायत किए जाने के बाद भी विभाग गंदे पानी की सप्लाई करता रहा। जिससे लोग बीमार हो गए। इसका स्थायी समाधान किए बिना पेयजल की आपूर्ति शुरू किए जाने पर लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बना हुआ है। वार्ड-9 तल्ली बमौरी की दुर्गा कॉलोनी में पीलिया से पीड़ित बीएससी की छात्रा की मौत हो गई और कई लोग बीमार पड़ गए थे। इसके बाद से क्षेत्र में सप्लाई हो रहे पेयजल को लेकर ...