हल्द्वानी, नवम्बर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। दीवाली पर घरों की सफाई और पुराने सामान की छंटाई से शहर में कूड़े की मात्रा बढ़ गई। त्योहार की तैयारियों के चलते एक सप्ताह में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र से करीब 70 मीट्रिक टन अतिरिक्त कूड़ा निकला। सामान्य दिनों में जहां रोजाना करीब 130 मीट्रिक टन कूड़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचता है, वहीं त्योहार के दौरान यह मात्रा बढ़कर 140 मीट्रिक टन प्रतिदिन हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों और आसपास के निकायों से भी कचरे की आवक बढ़ने से ट्रेंचिंग ग्राउंड पर निस्तारण का दबाव बढ़ गया। दीवाली की तैयारियों के दौरान लोगों ने घरों में लंबे समय से जमा पुराने कपड़े, खराब घरेलू सामान, कागज, प्लास्टिक और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं की छंटाई कर उन्हें बाहर निकाला। इसके अलावा मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की ...