हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के सभागार में कोरोना काल में दिवंगत अधिवक्ताओं पूर्व सचिव दिनेश मेहता, रमेश चंद्र पांडे, सोमनाथ पांडे, नवीन बलुटिया और पंकज गोयल की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पहले दिवंगत अधिवक्ताओं के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया, फिर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया। शिविर में स्वर्गीय बालकृष्ण जोशी संस्थान ने कैंप लगाया। वंदे मातरम ग्रुप ने सहयोग दिया। न्यायालय के सभी न्यायाधीश शिविर में पहुंचे और अधिवक्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में बार अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, सचिव मोहन सिंह बिष्ट समेत अनेक पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...