Haldwani News: दिल्ली में हुई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: रामनगर। संयुक्त संघर्ष समिति रामनगर की ओर से दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण रद किए जाने की मांग के साथ आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान की गई गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिए लोगों को मताधिकार से वंचित कर उनकी नागरिकता छीनने की कोशिश कर रही है। दिल्ली में लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं,लेकिन पुलिस उनका दमन कर रही है। इस दौरान उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, आसिफ, इंकलाबी मज़दूर केंद्र के महासचिव रोहित रुहेला, उबैदुल हक, समाजवादी लोक मंच के गिरीश चंद्र, महिला एकता मंच की संयोजिका ललिता रावत, देवभूमि व्यापार मंडल के मनिंदर सेठी, परिवर्तनकामी छात्र संगठन के राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.