हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। दहेज में कार न लाने पर प्रताड़ित करने और जबरदस्ती तीन तलाक दिलवाकर देवर से संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में महिला की शिकायत पर वनभूलपुरा पुलिस ने ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर देकर कहा कि 2026 में ही उसका निकाह हुआ था। शादी के तत्काल बाद से ही ससुर, सास, जेठ दहेज में कार लाने के लिए उसके साथ मारपीट करते और ताने देते थे। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर उसका तीन तलाक कराया और देवर से संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। विरोध करने पर पति ने भी मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि वह दोबारा ससुराल वापस आई तो उसे देवर के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया जा रहा है। अगस्त में पीड़िता ने तहरीर दी थी। एसएचओ डीएस फर्त्याल ने बताया कि पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़...