हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। क्षेत्र निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 11 अक्तूबर को सुबह लगभग 9:30 बजे उनका 15 वर्षीय पुत्र बिना बताए कहीं चला गया है। वह घर में खड़ी स्कूटी भी साथ लेकर गया है। एसएचओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। शीघ्र किशोर को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...