Haldwani News: दमुवाढूंगा में चला गाजर घास उन्मूलन अभियान
हल्द्वानी, जुलाई 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। साथी संगठन हल्द्वानी की ओर से वार्ड नंबर 48 में दमुवाढूंगा चौराहे से पलक बैंकट हॉल तक गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि पार्षद मुकुल बलूटीया ने गाजर घास उखाड़कर इसका शुभारंभ किया। संगठन के संरक्षक नंदा बल्लभ गुणवंत और अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि 1950 में अमेरिका से आई यह घास त्वचा की एलर्जी (डर्मेटाइटिस) और दमा जैसी गंभीर बीमारियां फैलाती है। इसकी जड़ों से निकलने वाला 'पार्थेनियम' रसायन कृषि और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है। अभियान में महासचिव लक्ष्मण सिंह गौनिया सहित कई गणमान्य लोगों ने इसे समूल नष्ट करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.