हल्द्वानी, नवम्बर 1 -- Haldwani News: कमलेश कुमार हल्द्वानी। दीपावली और उसके बाद आने वाले त्योहारों की खुशियां इस बार महंगाई की मार से फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। घरों में पकवान बनाने से लेकर मेहमानों की आवभगत तक,हर जरूरत पर महंगाई का असर पड़ रहा है। दाल, चावल और मसालों से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक के दाम तेजी से बढ़े हैं। एक महीने के भीतर दालों की कीमतों में 30 फीसदी तक उछाल आया है। वहीं, ड्राई फ्रूट्स के दाम भी 30 से 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं। ऐसे में त्योहारों की खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे लोग जरूरत का सामान भी बजट देखकर खरीदने को मजबूर हैं।

दालों और रोजमर्रा की वस्तुओं पर महंगाई सबसे ज्यादा असर रसोई के बजट पर पड़ा है। अरहर की दाल के दाम 160 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। कारोबारियों के मुताबिक, त्योहारों के दौरान दालों की मांग सामान्...