Haldwani News: तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर किए जा रहे सीज
हल्द्वानी, जुलाई 19 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने जिलेभर में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक क्षेत्रों और साइलेंट जोन में तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर, एम्पलीफायर सहित ध्वनि विस्तारक यंत्रों की सघन जांच की जा रही है। निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में उपकरण सीज किए जा रहे हैं। पुलिस ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, न्यायालयों के आदेशों और शासन के दिशा-निर्देशों के पालन के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर, बिना अनुमति इस्तेमाल पर चेतावनी
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.