हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अलग-अलग कोतवाली क्षेत्रों में तीन वाहन चोरी के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला मुखानी क्षेत्र का है। राज विहार पीलीकोठी निवासी मनीष राठौर ने तहरीर दी कि 17 सितंबर की रात उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह स्कूटी गायब थी। दूसरे मामले में लाइन नंबर 17 वनभूलपुरा निवासी अमीर हमजा ने बताया कि उसकी बाइक सात अक्तूबर की सुबह चोरी हो गई। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले जाते हुए दिख रहा है। तीसरा मामला काठगोदाम क्षेत्र का है। मिर्जा कंपाउंड, कलसिया पुल निवासी वसीम ने बताया कि 30 सितंबर की रात 11 बजे स्कूटी घर के बाहर खड़ी...