हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। हरितालिका तीज के अवसर पर रविवार को गोरखा सेवा समिति महिला मंडल की ओर से ठंडी सड़क स्थित होटल ट्री लाइन में दरखाने कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक नेपाली गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से नेपाली संस्कृति और परंपराओं की रंगीन छटा बिखेरी। नेपाल में बाढ़ और भूकंप से प्रभावित लोगों की शांति और दिवंगत आत्माओं की श्रद्धांजलि के लिए मौन एवं शांति पाठ भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखा सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र थापा, संचालन कोमल थापा और आशा शाही ने किया। कविता प्रतियोगिता में कोमल थापा प्रथम, रिंकी बिष्ट द्वितीय और बसंती तमांग तृतीय रहीं। यह भी पढ़ें- जायसवाल महिला समिति ने मनाया तीज महोत्सव वहीं रैंप वॉक और ड्रेस-अप प्रतियोगिता में पूजा बिष...