हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब प्रमुख विभागों के अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे। इससे नाराज शिकायतकर्ता और पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के बाद में तहसीदार कुलदीप पांडे के पहुंचने पर तहसील दिवस की कार्रवाई शुरू हो सकी। पूर्व सभासद सलमानी ने वार्ड संख्या 32 (इंदिरा नगर) की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने क्षेत्र में बदहाल सफाई व्यवस्था, टूटी पुलियों के निर्माण, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और इंदिरा नगर व कब्रिस्तान क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की मांग प्रमुखता से उठाई। यह भी पढ़ें- Champawat News: टनकपु...