हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी तहसील में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में इंदिरानगर और वनभूलपुरा क्षेत्र के कई लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उपजिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने सफाई, पेयजल, पेंशन और सड़क से जुड़ी समस्याएं उठाईं। बताया कि इंदिरानगर का बरसाती नाला पूरी तरह चोक हो चुका है। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। अल्फतमी मस्जिद के पास स्थित नाले का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, लेकिन कई बार शिकायत के बाद भी सफाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...