हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सेवानिवृत्त कर्नल जगत सिंह जंतवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संवाद में मर्यादा, तथ्य और जिम्मेदारी का पालन जरूरी है। सेनि. कैप्टन सोबन सिंह, सूबेदार मेजर अर्जुन सिंह भंडारी और सूबेदार मेजर अमित सिंह भदौरिया ने कांग्रेस नेतृत्व और उत्तराखंड कांग्रेस से डोभाल पर की गई टिप्पणी को लेकर अपना स्पष्ट पक्ष मांगा है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी, जिला सह मीडिया प्रभारी मनीष पाल आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: एनएसए डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी...