हल्द्वानी, सितम्बर 13 -- Haldwani News: रामनगर। सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेसी नेता डॉ. मो. जफर सैफी को रामनगर बूथों का मंडलम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. सैफी ने नेतृत्व का आभार जताते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। उनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष हाजी सुलेमान अंसारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी शमीम अल्वी, पूर्व विधायक रणजीत रावत, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्त...