Haldwani News: डॉ.डसीला को मिला यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड
हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विवि की सहायक प्राध्यापक डॉ. खष्टी डसीला को हिमालयी जैव विविधता और भोजपत्र पर उत्कृष्ट शोध के लिए यूकॉस्ट यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से 25 और 26 अक्तूबर को आयोजित 21वें राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान मिला। वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. डसीला का शोध हिमालयी पारिस्थितिकी, पर्यावरण संरक्षण और पादप-सूक्ष्मजीव अंतःक्रियाओं पर केंद्रित है। उन्होंने भोजपत्र की जड़ों से जुड़े लाभकारी जीवाणुओं और कवकीय एंडोफाइट्स की भूमिका का अध्ययन किया है। उनके 19 शोधपत्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.