हल्द्वानी, जुलाई 23 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग से डॉक्टर का लैपटॉप चोरी हो गया है। लैपटॉप में कई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जरूरी दस्तावेज थे। मामले में पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।फॉरेंसिक विभाग के डॉ.सौरव विशाल ने बताया कि 22 जुलाई की दोपहर को सुशीला तिवारी अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग के कमरे से उनका लैपटॉप चोरी हो गया है। लैपटॉप में पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स, शैक्षणिक दस्तावेज और विभागीय डेटा सेव थे। डॉक्टर के मुताबिक घटना के दौरान वह विभागीय कार्य में व्यस्त थे। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...