Haldwani News: डेढ़ घंटे में पहाड़ से निकाले 12 हजार वाहन, प्लान-बी से राहत
हल्द्वानी, अक्टूबर 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी। लगातार दो दिन नैनीताल जिले में ट्रैफिक जाम को लेकर फजीहत झेल रही पुलिस को प्लान-बी ने रविवार को राहत दी। शाम चार बजे से शुरू किया विशेष प्लान के तहत डेढ़ घंटे में पुलिस ने 12 हजार वाहनों को पहाड़ से मैदान की ओर निकालने का दावा किया। इसके बाद जब नैनीताल-भीमताल मार्ग में वाहनों की संख्या सामान्य हुई तो आधा घंटे दोनों तरफ ट्रैफिक चलाया। जिस कारण जाम के हालत पैदा नहीं हुए। बीते दो और तीन अक्तूबर को उम्मीद से ज्यादा पर्यटकों की भीड़ नैनीताल जिले में एंट्री कर गई थी। जिस कारण अव्यवस्थाएं हुई और पुलिस की चौतरफा फजीहत हो गई। 35 हजार से अधिक पर्यटक-श्रद्धालु नैनीताल जिले के कैंची में प्रवेश कर गए थे। हल्द्वानी से भवाली और नैनीताल पहुंचने में पर्यटकों को सात से आठ घंटे का समय लग गया था। बुरी तरह घिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.