Haldwani News: डीएम ने चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में दिए सख्त निर्देश
हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अब बाहर से दवा नहीं लिखी जाएंगी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार को चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में सीएमओ समेत सभी प्रमुख और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में आवश्यक जेनरिक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने और नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा। कैम्प कार्यालय में हुई बैठक में बेस, महिला, नैनीताल और रामनगर अस्पतालों की व्यवस्थाओं की समीक्षा हुई। डीएम ने मरीजों की सुविधा के लिए दवा, उपकरण, स्वच्छता, रखरखाव और कचरा निस्तारण से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी। वहीं, हल्द्वानी बेस अस्पताल में ओटी उपकरण व इलेक्ट्रिक स्टेबलाइजर खरीदने और नए भवनों का हस्तांतरण जल्द पूरा कराने को कहा गया। महिला अस्पताल में शौचालय समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.