हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: कालाढूंगी। डिग्री कॉलेज कोटाबाग में कृषि विषय शुरू होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। नया विषय शुरू कराने में सहयोग के लिए कॉलेज प्रशासन ने विधायक बंशीधर भगत का आभार व्यक्त किया। विधायक भगत ने कहा कि कोटाबाग में कृषि विषय शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में कृषि शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शीघ्र ही महाविद्यालय परिसर में एक ट्यूबवेल के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. कमरुद्दीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा ढोंडियाल, विनोद बुढलाकोटी, मुकेश वर्मा, विनोद बधानी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...