Haldwani News: डाक सप्ताह शुरू, योजनाओं से जुड़ेंगे ग्राहक और कारोबारी
हल्द्वानी, अक्टूबर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी। विश्व डाक दिवस पर शुक्रवार से राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत हुई। पहले दिन डाकघर में उपलब्ध बचत योजनाओं, डाक जीवन बीमा, पार्सल सेवाओं और तकनीकी सुविधाओं को भी प्रदर्शित किया गया। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर चंदन सिंह बिष्ट के अनुसार, विश्व डाक दिवस हर साल नौ अक्तूबर को 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की याद में मनाया जाता है। 12 अक्तूबर को विद्यार्थियों के लिए 'फन विद फिलाटेली डे' मनाया जाएगा। इसके तहत डाक टिकट संग्रह से जुड़ी गतिविधियां, क्विज, दीनदयाल स्पर्श योजना और पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। 13 अक्तूबर को वित्तीय समावेशन एवं नागरिक केंद्रित सेवाओं के तहत डाक चौपाल और बचत खाते, डाक जीवन बीमा व आधार से संबंधित शिविर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: 100 सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.