Haldwani News: डाक सप्ताह में फिलाटेली डे पर विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
हल्द्वानी, अक्टूबर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी ,संवाददाता । राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत सोमवार को फन विद फिलाटेली डे मनाया गया । प्रधान डाकघर में जागरूकता कार्यक्रम और विद्यार्थियों के लिए संवादात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें बीएलएम एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय और गुरुकुल इंटरनेशनल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डाक विभाग की कार्यप्रणाली, डाक टिकट संग्रह और पत्र लेखन के महत्व से परिचित कराना रहा। इसके तहत विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही क्विज, दीनदयाल स्पर्श योजना और पत्र लेखन प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों के माध्यम से उनकी रुचि बढ़ाने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने डाक टिकटों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और विभिन्न गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.