हल्द्वानी, अगस्त 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रक्षाबंधन से पूर्व भाइयों को समय पर राखी भेजने की जद्दोजहद में डाकघरों में जुटी बहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को हल्द्वानी के प्रधान डाकघर और भोटियापड़ाव डाकघर में सर्वर की रफ्तार बेहद धीमी पड़ने से काम ठप सा हो गया। रक्षाबंधन के चलते विशेष रूप से तीन अतिरिक्त काउंटर लगाए गए थे, लेकिन सर्वर डाउन होने से डाकघर परिसरों के बाहर तक लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कतारों में खड़े रहने के बावजूद कई लोगों का नंबर नहीं आया। त्रिलोक नगर निवासी अंजू राणा मंगलवार को एक घंटा इंतजार कर लौटी थीं और बुधवार को सुबह नौ बजे पहुंचने के बाद भी 11 बजे तक राखी नहीं भेज पाईं, जिससे उनका कॉलेज भी छूट गया। दोनहरिया निवासी भागीरथी लंबी कतार देखकर बिना काम कराए लौट ग...