हल्द्वानी, अगस्त 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। गोरापड़ाव में डकैती कांड की वारदात में शामिल दो और आरोपियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। अब तक आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। बाकी बचे दो आरोपियों की तलाश में दबिशें जारी हैं। शुक्रवार को एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने पुलिस बहुद्देशीय भवन में डकैती कांड मामले में बताया कि 19 अगस्त को तीनपानी में नारायण दास के कार्यालय पर आकर दस बदमाशों ने हथियारों के बल पर आठ लाख की नकदी, 12 मोबाइल फोन और सोने की चेन और अंगूठी लूट ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 40 लोगों की टीम बनाई। मामले में मास्टरमाइंड किच्छा निवासी यश सिडाना समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तारियों की जानकारी गुरुवार रात टीम ने...