Haldwani News: ट्रेन की चपेट में आया युवक, अस्पताल में मौत
हल्द्वानी, अगस्त 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वनभूलपुरा के इंदिरानगर ठोकर बस्ती के पास रेलवे पटरी पर बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके हाथ पर आदिल नाम का टैटू गुदा हुआ है। पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात रेलवे स्टेशन हल्द्वानी की ओर से वनभूलपुरा पुलिस को सूचना दी गई कि इंदिरानगर ठोकर के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन से टकराकर घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक स्थानीय लोग घायल को उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज उसके पास नहीं मिला है। उसके हाथ पर 'आदिल' नाम टैटू गुदा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.