हल्द्वानी, जुलाई 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के अनुरोध पर मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट के नेतृत्व में व्यापारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मेयर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: मेयर ने टीपी नगर का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाव्यापारियों की समस्याएँ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर की अधिकांश नालियां बंद हैं, जिससे बरसात का पानी सड़कों पर भर रहा है और क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। उन्होंने कहा कि जल नि...