Haldwani News: टैक्सी यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर 6 नवंबर से चक्काजाम की चेतावनी
हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल उत्तराखंड ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंप लंबित मांगों पर तुरंत संज्ञान लेकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत चुनाव वर्ष 2025 में अधिग्रहित किए गए टैक्सी वाहनों का लंबित भुगतान जल्द से जल्द करवाया जाए। साथ ही, नैनीताल जनपद के कैंची धाम जाने वाले टैक्सी वाहनों को भीमताल एवं भवाली में रोके जाने की व्यवस्था को समाप्त कर उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन में परिवहन विभाग द्वारा अधिकृत कंपनियों के जीपीएस उपकरणों एवं रीचार्ज की निर्धारित दरों की रेट लिस्ट परिवहन कार्यालयों में सार्वजनिक रूप से चस्पा करने का आदेश देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई, जिससे वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.