हल्द्वानी, अक्टूबर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। फिल्म 'सूर्या-अंत से आरंभ तक' को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की हल्द्वानी शाखा ने कड़ी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया कि फिल्म की प्रचार सामग्री में चिकित्सा पेशेवरों को खलनायक के रूप में दिखाया गया है, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति नकारात्मक धारणा बन सकती है और उनके खिलाफ हिंसा को बढ़ावा मिल सकता है। आईएमए ने पत्र भेजकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मामले में हस्तक्षेप कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। शुक्रवार को हल्द्वानी में आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज महेश और सचिव डॉ. दीपक अग्रवाल ने कहा कि सिनेमा में रचनात्मक स्वतंत्रता और सामाजिक मुद्दों को उठाने का अधिकार है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पेशेवरों का चित्रण जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए। यह भी पढ़ें- D...