हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी में आयोजित द्वितीय जोहार वैली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का रविवार को फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के सीनियर 40 वर्ग में रंगमुंग और जूनियर वर्ग में वा बॉयज ने खिताब अपने नाम किया। सीनियर वर्ग के फाइनल में रंगमुंग ने थ्री-एल को छह विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, जूनियर वर्ग के रोमांचक मुकाबले में वा बॉयज ने रालम पातू को 10 रन से शिकस्त देकर ट्रॉफी जीती। समापन समारोह में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, नवीन टोलिया, कैलाश धर्मसक्तू, एडवोकेट आकाश जंगपांगी, मयंक प्रकाश, कमल किशोर, रवि बृजवाल, जीत मर्तोलिया और राजेंद्र दरियाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...