हल्द्वानी, अक्टूबर 31 -- Haldwani News: पूनम मौर्या, हल्द्वानी। जोहार महोत्सव में इस बार संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही जोहार शौका समुदाय के पारंपरिक खानपान और हस्तशिल्प की झलक भी देखने को मिल रही है। विभिन्न स्टॉलों पर पहाड़ के पारंपरिक व्यंजन, रिंगाल से बने उत्पाद, ऊनी कपड़ों की बुनाई और पारंपरिक वस्तुएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: सशक्त सिंहभूम की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर मिली नई पहचानजोहार की पारंपरिक विरासत और हस्तशिल्प मुनस्यारी हाउस की स्टॉल पर शोभा रावत ने जोहार की पारंपरिक विरासत को प्रदर्शित किया है। यहां रिंगाल से बनी टोकरियां, जोहार की पारंपरिक वेशभूषा में सजी गुड़िया, स्थानीय मसाले और दही जमाने के लिए इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक ठेकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। स्टॉल पर जीआ...