हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी उप कारागार में अब सलाखों के पीछे बंद हाथ हुनर की नई इबारत लिखेंगे। बंदी जल्द जूट के बैग तैयार करते नजर आएंगे। जेल प्रशासन ने जूट बैग उत्पादन शुरू करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही कैदी-बंदियों का प्रशिक्षण शुरू होगा और बंदियों के हाथों तैयार ये बैग बाजार तक पहुंचेंगे। इससे बंदियों को हुनर सीखने के साथ आय का जरिया भी मिलेगा। हल्द्वानी उप कारागार में वर्तमान में 974 कैदी और बंदी निरुद्ध हैं। इनमें 77 महिलाएं शामिल हैं। बंदियों को अपराध की दुनिया से दूर ले जाने के लिए जेल प्रशासन उन्हें रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दे रहा है। जेल में पहले से बेकरी समेत कई रोजगार के कार्य संचालित हो रहे हैं। इन गतिविधियों के जरिए बंदियों-कैदियों को काम करने के साथ नई...