हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। सड़क चौड़ीकरण के लिए चिह्नित जमीन पर ही नगर निगम ने लाइब्रेरी भवन बना दिया। अब यह भवन, लाइब्रेरी शुरू होने से पहले ही टूटेगा। यूयूएसडीए ने निर्माणाधीन भवन में अतिक्रमण चिह्नित कर निशान लगा दिया है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

बिहार में कार्य की स्थिति कठघरिया चौराहे के नजदीक बने कैंप कार्यालय में नगर निगम 10 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी भवन का निर्माण करा रहा है। भवन निर्माण का काम लगभग पूरा होने की स्थिति में है। इसी बीच शहरी विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) की टीम ने सड़क चौड़ीकरण के लिए काम शुरू किया तो भवन अतिक्रमण में पाया गया। टीम ने भवन पर 1.5 मीटर अतिक्रमण का निशान लगा दिया है। यानी प्रस्तावित सड़क पर भवन को आगे बढ़ाकर बना दिया गया। ऐसे में जिस...