हल्द्वानी, नवम्बर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय महिला अस्पताल में रविवार को निदेशक कुमाऊं डॉ. केके अग्रवाल ने नन्हे बच्चों को पोलियो रोधी ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन महिला अस्पताल में 100 से अधिक बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि पूरे जिले में 626 बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। सोमवार से घर-घर जाकर ड्राप पिलायी जाएगी। इसके लिए 825 टीमें तैनात की गई हैं। मैदानी क्षेत्रों में यह अभियान शुक्रवार तक और पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार तक निरंतर रहेगा, ताकि कोई भी पात्र बच्चा खुराक से वंचित न रह जाए।डॉ. यह भी पढ़ें- Haldwani News: नवजात को पोलियो ड्राप पिला किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ शर्मा ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओ...