हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- Haldwani News: भूपेश कन्नौजिया, हल्द्वानी। नैनीताल जिले की सड़कें अब वाहनों के भारी दबाव के आगे जवाब देने लगी हैं। सीमित ढांचे के बीच जिले की सड़कों पर हर 23 मिनट में एक नया वाहन उतर रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत सिंह गौनिया की ओर से सूचना अधिकार के तहत आरटीओ कार्यालय से मांगी गई जानकारी में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच जिले में 1,12,945 नए वाहन पंजीकृत हुए। यानी औसतन प्रतिदिन 62 नए वाहन सड़क पर उतरे। लगातार वाहनों की बढ़ती संख्या के विपरीत सड़क चौड़ीकरण, पार्किंग और सार्वजनिक परिवहन का ढांचा जस का तस है। वाहनों की इस बाढ़ ने परिवहन विभाग की तिजोरी जरूर भर दी है। पांच वर्षों में विभाग को टैक्स, यूजर चार्ज और चालानों से कुल 656.73 करोड़ रुपये का भारी-भरकम राजस्व हासिल हुआ, जो औसत...