Haldwani News: जादू के शो और रोचक खेलों के साथ इंस्पिरेशन स्कूल में मना बाल दिवस
हल्द्वानी, नवम्बर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। 'इंस्पिरेशन वंडरफुल वर्ल्ड' थीम पर बच्चों के लिए मनोरंजन और रोमांच की एक अनोखी दुनिया में सजाया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण शानदार जादू का शो रहा, जिसे नर्सरी से कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए तीन अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया गया। जादूगरों के हैरतअंगेज करतबों ने बच्चों को रोमांचित कर दिया। इसके साथ ही विभिन्न आयु वर्गों के लिए टारगेट टॉस, कलर द कॉइन, रिंग द चेयर, म्यूजिकल मैडनेस, योगा पोस्टर बैलेंस और मिस्ट्री बाउल चैलेंज जैसी रोचक खेल गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्नों के लिए विशेष रूप से 'प्ले स्टेशन एरिया' तैयार किया गया था, जहां उन्होंने खूब मस्ती की। यह भी पढ़ें- Haldwani News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.