हल्द्वानी, जुलाई 22 -- Haldwani News: मोहन भट्ट हल्द्वानी। उप स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में जिला आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट एवं एएनएम कमला रावत ने गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लाभ, प्रसव पूर्व देखभाल, संतुलित आहार और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। परिवार नियोजन और एचपीवी टीकाकरण का महत्व बताते हुए इसे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए आवश्यक बताया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक हरीश फुलेरिया, दुर्गा बसानी, गीता बोरा, कमला बोरा, तुलसी कोलेरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...