Haldwani News: जलभराव रोकने को वनभूलपुरा में चली जेसीबी, नालों पर बने 20 अवैध निर्माण ध्वस्त
हल्द्वानी, जुलाई 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। शहर में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने शनिवार को वनभूलपुरा क्षेत्र में नाले- नालियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में लाइन नंबर-1 स्थित ईदगाह से बड़े नाले तक जेसीबी की मदद से करीब 20 पक्के और अस्थायी अवैध निर्माण हटाए गए। वहीं, आधा दर्जन लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। संयुक्त टीम के मौके पर पहुंचते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे और पर्याप्त समय दिए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.