हल्द्वानी, जुलाई 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बारिश में हो रहे जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सोमवार को कालाढूंगी रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान कुसुमखेड़ा से ऊंचापुल तक बंद नालियों को खोलने के लिए अतिक्रमण हटा कर सफाई की गई। लालडांठ से ऊंचापुल तक बारिश के दौरान जलभराव होने पर राहगीरों और दुकानदारों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। संयुक्त विभागीय टीम ने इसके समाधान के लिए रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि कई स्थानों पर नालियां मलबे और कूड़े से अवरुद्ध हैं। कुछ जगहों पर नालियों के ऊपर अस्थाई अतिक्रमण किए जाने से पानी का बहाव रुक रहा है। टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे किए निर्माण को हटा कर बंद नालियों को खोला। वहीं यूयूएसडीए के अधिकारियों को जल निकासी के लिए स...