Haldwani News: जन्म से छह माह तक सिर्फ मां का दूध पिलाएंगे स्वस्थ रहेंगे नवजात
हल्द्वानी, अगस्त 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नैनीताल जिले में शनिवार से विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत हो गई। सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं, उपकेंद्रों और समुदाय स्तर पर गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान में आशा कार्यकर्ता, एएनएम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गृह भ्रमण, परामर्श सत्र और जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए माताओं और उनके परिजनों को स्तनपान से जुड़ी वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक जानकारी देंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि मां का दूध नवजात के लिए सबसे सुरक्षित, संपूर्ण और पौष्टिक आहार है। यह भी पढ़ें- स्तनपान सप्ताह में नवजात देखभाल का प्रशिक्षण इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.