Haldwani News: जन्माष्टमी को लेकर कान्हा के झूले से लेकर मुकुट तक सजा बाजार
हल्द्वानी, अगस्त 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कान्हा के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए श्रद्धालु लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, आभूषण, झूले और पूजा-सजावट का सामान खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। सदर बाजार, मीरा बाजार, पटेल चौक और सरस बाजार की दुकानों पर जन्माष्टमी से जुड़ा सामान सज चुका है। वहीं नैनीताल रोड पर भी अस्थायी दुकानें कृष्ण की पोशाक और सजावटी सामग्री से सजी नजर आ रही हैं। जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। बाजार में इस बार लड्डू गोपाल के लिए छोटे से लेकर बड़े आकार तक के रंग-बिरंगे झूले और सिंहासन उपलब्ध हैं। फूलों से सजे झूले श्रद्धालुओं को खास तौर पर आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा लकड़ी और अन्य सामग्री से बने झूलों की भी कई ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.