Haldwani News: जनसरोकार से जुड़े लोगों का किया सम्मान
हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- Haldwani News: कालाढूंगी, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रेरणा से 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक के ग्रामसभा नौदा (कल्याणपुर) में रविवार को 'ग्रामश्री सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव एवं समाज के लिए निरंतर सेवा, समर्पण और सकारात्मक योगदान देने वाले सैकड़ों कर्मठ एवं सेवाभावी ग्रामीणों को 'ग्रामश्री सम्मान' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किसानों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बिजली एवं पेयजल व्यवस्था से जुड़े कर्मियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज पाठक ने कहा कि गांव की असली ताकत केवल उसकी मिट्टी, संस्कृति और परंपराएं नहीं, बल्कि वे लोग हैं जो निस्वार्थ भाव से गांव और समाज के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.