हल्द्वानी, अगस्त 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की 700 से अधिक शिकायतों पर सुनवाई हुई। संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य मामलों के लिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रविवार को आयोजित जनता दरबार में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, राजस्व, विकास प्राधिकरण और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिय...