Haldwani News: जनगणना : हल्द्वानी के 883 में से 513 शिक्षकों की लगा दी ड्यूटी
हल्द्वानी, नवम्बर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल जिले में जनगणना ड्यूटी के चलते सरकारी स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने जा रहा है। जिले में सबसे ज्यादा प्रभावित हल्द्वानी ब्लॉक के स्कूल होने वाले हैं। यहां तैनात कुल 883 में से 513 शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार जनगणना का पहला चरण एक दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक चलना है। इसकी तैयारियों के तहत 16 से 18 नवंबर तक शिक्षकों और कर्मचारियों को अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कई कर्मचारियों की ट्रेनिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। शिक्षकों के प्रशिक्षण में जाने से स्कूलों में कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। दिसंबर में मुख्य कार्य शुरू होने के बाद यह संकट और गहराने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: गुरुजी गए जनता को गिनने, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.