Haldwani News: जख्मी युवा हाथी का इलाज करने की जगह निगरानी कर रहा वन विभाग
हल्द्वानी, अगस्त 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कालाढूंगी रेंज से लगे जंगलों में एक युवा हाथी पिछले दो हफ्तों से भी अधिक समय से पैर में गंभीर घाव लेकर दर्द से तड़पने को मजबूर है। वन विभाग को इस बात की पूरी जानकारी होने के बावजूद घायल हाथी का तुरंत इलाज शुरू करने के बजाय केवल निगरानी तक सीमित रहने पर सवाल उठने लगे हैं। वन अधिकारियों को 30 जून को हाथी के पांव को जख्मी होने का पता चला है। वन अधिकारियों का कहना है कि हाथी लगातार कमोला-धमोला क्षेत्र मूवमेंट कर रहा है उसकी हालत ठीक है। फारेस्ट गार्ड की टीम उसकी निगरानी कर रही हैं वहीं विभाग के एक डॉक्टर हाथी की स्थिति को जानने के लिए कालाढूंगी रेंज पहुंचे थे। विशेषज्ञों का मानना है कि हाथियों के पैर में घाव होने पर यदि समय पर उचित इलाज न मिले, तो संक्रमण फैलने से उनकी जान जाना तय माना जाता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.