हल्द्वानी, नवम्बर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज में अतिथि शिक्षक से जुड़े छेड़खानी और मारपीट के मामले में नया मोड़ आया है। छेड़खानी की शिकायत करने वाली छात्रा द्वारा अपनी शिकायत वापस लेने के बाद कॉलेज प्रशासन ने इस प्रकरण की जांच बंद कर दी है। वहीं, अब अतिथि शिक्षक के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच के लिए नई कमेटी गठित कर दी गई है। इसकी जांच शुरू हो गई है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पहले पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। लेकिन बाद में पीड़िता ने अपनी शिकायत वापस ले ली, जिसके चलते छेड़खानी के आरोपों की जांच बंद कर दी गई। दूसरी ओर, कॉलेज परिसर में शिक्षक के साथ हुई मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसने जांच शुरू कर दी है।...