हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय में सोमवार को छात्रसंघ की आम सभा आयोजन किया गया। इस दौरान निर्विरोध चुने गए छात्रा संघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के विकास में योगदान देने एवं छात्राओं की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान कराए जाने की बात कही। छात्र संघ निर्वाचन प्रभारी डॉ.गणेश सिंह नेगी ने शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी का आभार जताया। प्राचार्या डॉ.देवकी गिरी गोस्वामी ने बताया कि सभी पदों पर एक प्रत्याशी के मैदान में होने से मतदान की प्रक्रिया नहीं होगी। मंगलवार को विजय प्रत्याशी की घोषणा के बाद शपथ दिलाई जाएगी। सहायक चुनाव प्रभारी डॉ. हेमचंद्र दुबे, मुख्य सलाहकार डॉ.नरेंद्र कुमार जोशी, डॉ.माया शुक्ला, डॉ.आशा तिवारी, डॉ.शरद मिश्रा, डॉ.नीता शाह, डॉ.नमिता मिश्रा, डॉ.दीपा पांडे, डॉ.सुरभि, डॉ.दिनेश जो...