हल्द्वानी, अगस्त 18 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। सब्जियों के बढ़ते दाम देखकर अब लोग मंडी का रुख करने से पहले अपनी छत की ओर देखने लगे हैं। कम जगह में अपनी जरूरत की ताजी सब्जियां उगाने के लिए ग्रो बैग का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।

ग्रो बैग में उग रही हर घर की पसंदीदा सब्जी : गौलापार निवासी हेमा ने बताया कि ग्रो बैग में सब्जियां उगाने के बाद उन्होंने बाहर से सब्जियां खरीदना काफी कम कर दिया है। हेमा के अनुसार, टेरेस फार्मिंग शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा खर्च की जरूरत नहीं है, 40 रुपये के ग्रो बैग से इसकी शुरुआत की जा सकती है। अगर कोई पांच ग्रो बैग से शुरुआत करता है तो करीब 250 रुपये खर्च होंगे। बीज पर करीब 20-50 रुपये खर्च आएगा। घर की मिट्टी और खुद तैयार की गई कम्पोस्ट का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त खर्च नहीं होगा।

पांच साल तक क...