हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड 2047 के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रधानाचार्य तनुजा जोशी ने विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। भाजपा गौलापार मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में महक मंडल कक्षा 11 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध में गीतांजलि जोशी, भाषण में दीक्षा मेवाड़ी प्रथम रहीं। निबंध व भाषण में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्राओं को मंडल अध्यक्ष मेवाड़ी, ग्राम प्रधान गीता बुधानी और प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- एसजीआरआर राजा रोड के छात्रों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- एसजीआरआर राजा रोड के छात्रों ने विकसित भारत बनाने ...