Haldwani News: चेकिंग में 244 चालान काटे, वॉल्वो बस सीज
हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सभी कोतवाली क्षेत्रों में हुई इस कार्रवाई के दौरान खुलेआम नियम तोड़ने वाले 244 वाहन चालकों के चालान काटकर 53,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि एक वॉल्वो बस को सीज किया गया। एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि अभियान के दौरान कई वाहन चालक पिछली नंबर प्लेट हटाकर गाड़ियां दौड़ाते हुए पकड़े गए। इसके अलावा, एक कार चालक ने आगे की फैंसी नंबर प्लेट पर नींबू-मिर्ची लटकाकर रजिस्ट्रेशन नंबर छिपाया हुआ था। पुलिस ने ऐसे सभी मामलों में सख्त कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.