Haldwani News: चित्रशिला घाट और जिया रानी परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने का संकल्प
हल्द्वानी, जुलाई 19 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। रानीबाग स्थित ऐतिहासिक चित्रशिला घाट और जिया रानी परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर कत्युरी समाज ने आंदोलन की रणनीति तैयार की है। समाज की बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 जुलाई को बड़ी संख्या में लोग जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक की अध्यक्षता रमेश मनराल और चंदन मनराल ने की, जबकि संचालन कांडपाल ने किया। इस दौरान सुभाष कांडपाल, राजेंद्र सिंह मनराल, चित्रांगद रावत, सीता रावत, खीम सिंह मनराल, शेर सिंह माहोड़ी, श्याम सिंह बिष्ट, कविता जीना, प्रेमा मेर, लोकेश सनवाल, राजेंद्र कांडपाल, गोपाल सिंह रुपवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.